Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

भंवरनाथ चौराहा पर “उमा मेडिकल स्टोर” का फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया गया

  सवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़ जनपद के भंवरनाथ चौराहा क्षेत्र में मंगलवार को एक नए मेडिकल प्रतिष्ठान “उमा मेडिकल स्टोर” की शुरुआत की गई...

 

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़ जनपद के भंवरनाथ चौराहा क्षेत्र में मंगलवार को एक नए मेडिकल प्रतिष्ठान “उमा मेडिकल स्टोर” की शुरुआत की गई। इस मेडिकल स्टोर का उद्घाटन पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.एन. सिंह ने फीता काटकर सुबह 11 बजे किया। उद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, उमा मेडिकल स्टोर को भंवरनाथ चौराहा स्थित उमा जनरल स्टोर के बगल में स्थापित किया गया है, जहां लोगों को सभी प्रकार की दवाइयां और स्वास्थ्य संबंधी सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। संचालकों का उद्देश्य आम जनता को उचित दरों पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना बताया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की वंदना के साथ की गई। इस अवसर पर अचल सिंह ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सेवा और उनका विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। उद्घाटन समारोह में सुभाष चंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, रूपेश सिंह प्रधान, तहसीलदार सिंह, पूर्व अपर जिला जज, सुरेंद्रनाथ सिंह, सुरेंद्र राजपूत, दिव्यांश सिंह, डॉ. नम्रता सिंह (एमडी मेडिसिन, चक्रपानपुर पीजीआई), सूर्यभान सिंह, हवलदार सिंह सहित कई गणमान्य लोग, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के स्वागत की विशेष व्यवस्था की गई थी। उमा मेडिकल स्टोर के संचालक सुभाष चंद्र सिंह और दिव्यांश सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों को धन्यवाद दिया।









  



close