Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

  “ऑपरेशन दहन” के अंतर्गत 864.184 किग्रा मादक पदार्थों का विनष्टीकरण, लगभग ₹7.35 करोड़ मूल्य के नशीले पदार्थ नष्ट सवाददाता - बागी न्यूज 24  ...

 

“ऑपरेशन दहन” के अंतर्गत 864.184 किग्रा मादक पदार्थों का विनष्टीकरण, लगभग ₹7.35 करोड़ मूल्य के नशीले पदार्थ नष्ट

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़ l न्यायालय से 728.614 किग्रा अतिरिक्त अवैध मादक पदार्थों के विनष्टीकरण हेतु अनुमति प्राप्त, विभिन्न थानों द्वारा हजारों माल मुकदमातियों का निस्तारण l जनपद आजमगढ़ में विभिन्न थानों द्वारा पूर्व में बरामद किए गए अवैध मादक पदार्थों के विनष्टीकरण हेतु  न्यायालय/सम्बंधित प्राधिकारी के आदेशानुसार “ऑपरेशन दहन” के अंतर्गत जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा कार्यवाही की गई। इस क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में गांजा, हीरोइन/स्मैक, डायजापाम एवं अन्य मादक पदार्थों सहित कुल 864.184 किलोग्राम नशीले पदार्थ तथा लगभग 1000 डायजापाम टैबलेट्स का विधिसम्मत विनष्टीकरण कराया गया। साथ ही 728.614 किलोग्राम अतिरिक्त अवैध नशीले पदार्थों के विनष्टीकरण हेतु मा0 न्यायालय आजमगढ़ द्वारा अनुमति प्रदान की गई है। विनष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत ₹7,35,55,640 (सात करोड़ पैंतीस लाख पचपन हजार छह सौ चालीस रुपये) आंकी गई है। विनष्टीकरण की प्रक्रिया मानक प्रोटोकॉल के अनुसार मेसर्स सिलिकॉन बायोटेक प्रा0 लि0, भादो, माहुल, मार्टीनगंज (थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़) स्थित औद्योगिक इकाई में स्थापित इंसीनिरेटर/ब्वायलर के माध्यम से संपन्न कराई गई। संपूर्ण कार्यवाही की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराई गई तथा मौके पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक सावधानियों का पालन सुनिश्चित किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न थानों iद्वारा माल मुकदमाती-304, लावारिश-89, एआरटीओ-132, आबकारी-273, एम0वी0 एक्ट-3110 एवं अन्य माल-131 का भी निस्तारण किया गया। उक्त कार्यवाही मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई है, जिसका उद्देश्य अवैध नशीले पदार्थों के दुरुपयोग एवं तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। आज  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा उपरोक्त निस्तारण कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 20 अधिकारी/कर्मचारीगण को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।









  



close