Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

पुलिस उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लगाया माँ के नाम एक पेड़

  सवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़ l विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर 'एक पेड़ माँ के नाम' महाभियान के अंतर्गत प्रदेशव्यापी वृक्ष...

 

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़ l विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर 'एक पेड़ माँ के नाम' महाभियान के अंतर्गत प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण अभियान के क्रम में  जनपद आजमगढ़ में पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन के प्रति जन-जागरूकता उत्पन्न करना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना रहा। पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ श्री सुनील कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री चिराग जैन, क्षेत्राधिकारी नगर तथा क्षेत्राधिकारी सदर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा 'एक पेड़ माँ के नाम' लगाया गया। अधिकारियों द्वारा पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा वृक्षों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी के संतुलन, स्वच्छ वायु, जल संरक्षण एवं मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसके संरक्षण का दायित्व भी निभाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया तथा जनसामान्य से भी अधिकाधिक वृक्षारोपण कर हरित, स्वच्छ एवं समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की गई।









  



close