Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

मुबारकपुर विधानसभा से बसपा प्रत्याशी डॉक्टर महबूब आजम के नाम की मंच से की गई घोषणा

  सवाददाता - बागी न्यूज 24   मुबारकपुर / आजमगढ़ l मुबारकपुर विधान सभा के मोहल्ला हैदराबाद में कपूरा शाह दीवान के बाग में सायं छह बजे से देर ...

 

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

मुबारकपुर / आजमगढ़ l मुबारकपुर विधान सभा के मोहल्ला हैदराबाद में कपूरा शाह दीवान के बाग में सायं छह बजे से देर रात दस बजे तक एक दिवसीय बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें मंच से मुख्य अतिथि  आजमगढ़, अयोध्या, लखनऊ और प्रयागराज मण्डल बसपा प्रभारी एवं पूर्व एमएलसी दिनेश चन्द्रा ने मुबारकपुर बसपा प्रत्याशी का नाम की घोषणा किया। विधानसभा मुबारकपुर से मुबारकपुर निवासी नेत्र सर्जन डॉक्टर महबूब आजम को प्रत्याशी घोषित किया गया है। बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में बसपा सुप्रीमो बहन मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दोहराया तथा मुबारकपुर से बसपा प्रत्याशी डाक्टर महबूब आजम को जिता कर विधानसभा में भेजने को हुंकार भरी। मुबारकपुर में कपूरा शाह दीवान क बाग में आयोजित एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि आजमगढ़ सहित विभिन्न मण्डलों के प्रभारी एवं पूर्व एमएलसी दिनेश चन्द्रा ने कहा कि मुबारकपुर से बसपा सुप्रीमो बहन मायावती ने डाक्टर महबूब आजम के नाम पर भरोसा जताया है। आगामी विधानसभा चुनाव की बूथ स्तर सेक्टर प्रभारी और सभी लोग अभी से मेहनत करे और डाक्टर महबूब आजम को जिता कर मुबारकपुर की सीट बहन मायावती की झोली में डाल दें। संगठन पूरी तरह तैयार है इस बार प्रदेश में पूर्ण बहुमत हासिल कर पांचवीं बार बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का हम सभी संकल्प लेते हैं। बसपा प्रत्याशी डाक्टर महबूब आजम को वोट देने का मुबारकपुर की जनता से आह्वान किया। वहीं प्रत्याशी डाक्टर महबूब आजम ने कहा कि बहन मायावती ने जो भरोसा जताया है उसपर खरा उतरना है और मुबारकपुर की सीट हर हाल में जीतना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद डाक्टर बलिराम एवं संचालन शकील अहमद अन्सारी ने किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से डाक्टर सबीहा अन्सारी, डाक्टर इन्दु चौधरी, ओंकार शास्त्री,चेत ई राम, अरविंद कुमार, अरूण पाठक, वीरेंद्र उर्फ गुड्डू,राम विलास सोभा प्रसाद शादाब अहमद वशीम अकरम भास्कर,अजय कुमार प्रियदर्शी, इरफान अहमद, आदि लोग उपस्थित रहे।









  



close