सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ द्वारा चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के तहत आज वार्ड में व्यापक साफ-सफाई अभ...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ द्वारा चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के तहत आज वार्ड में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया। नगर पालिका परिषद के आयोजित इस अभियान का नेतृत्व जिला योजना समिति के सदस्य व क्षेत्रीय सभासद मोहम्मद अफजल ने किया। इस दौरान उन्होंने वार्डवासियों के साथ मिलकर खुद श्रमदान किया। अभियान के तहत सभासद मोहम्मद अफजल ने स्वयं झाड़ू थामकर और सफाई कार्य में हाथ बंटाकर स्थानीय नागरिकों को जागरूक किया। वार्डवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा स्वच्छता केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि हम सभी नागरिकों की नैतिक जिम्मेदारी है। जनसहभागिता के बिना एक स्वच्छ और स्वस्थ समाज की कल्पना अधूरी है। सभासद की इस अनूठी पहल से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया। लोगों ने मिलकर मोहल्ले की गलियों, मुख्य सड़कों तथा सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा बनाया। वार्डवासियों ने नगर पालिका और सभासद के इस जनहितकारी कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के अभियानों में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर सिराज अहमद उर्फ मिट्ठू, मोहम्मद दानिश, इदरीसी की सोनू, जावेद इदरीसी, रियाज इदरीसी, आफताब, इस्तियाक, इम्तियाज इदरीसी, शमीम अहमद, पुनीत सोनी, समी मोहम्मद तथा सफाई नायक मुनीर अहमद व कमल देव आदि रहे।
इस अवसर पर सिराज अहमद उर्फ मिट्ठू, मोहम्मद दानिश, इदरीसी की सोनू, जावेद इदरीसी, रियाज इदरीसी, आफताब, इस्तियाक, इम्तियाज इदरीसी, शमीम अहमद, पुनीत सोनी, समी मोहम्मद तथा सफाई नायक मुनीर अहमद व कमल देव आदि रहे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






