डॉ. विपिन यादव, ब्रांड एंबेसडर दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट व जिला फेयर ब्रांड पूजा सिंह ने किया वृक्षारोपण सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़।...
डॉ. विपिन यादव, ब्रांड एंबेसडर दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट व जिला फेयर ब्रांड पूजा सिंह ने किया वृक्षारोपण
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट के ब्रांड एंबेसडर डॉ. विपिन यादव और जनपद की फेयर ब्रांड पूजा सिंह ने डॉ. मेसी जी के गृह पर वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. विपिन यादव और पूजा सिंह ने संयुक्त रूप से फलदार और छायादार पौधे लगाकर की। इस मौके पर डॉ. विपिन यादव ने कहा कि "जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग से बचने का सबसे आसान उपाय वृक्षारोपण है। हर व्यक्ति अगर साल में एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे तो धरती फिर से हरी-भरी हो जाएगी।"
जिला फेयर ब्रांड पूजा सिंह ने कहा कि "पेड़ ही जीवन हैं। आज हमने डॉ. मेसी जी के घर पर पौधे लगाए हैं ताकि आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा और हरियाली मिल सके। दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट लगातार वृक्षारोपण अभियान चलाकर समाज को जागरूक कर रहा है।" डॉ. मेसी जी ने अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि उनके घर पर पौधरोपण कर उन्हें गौरवान्वित किया गया। उन्होंने भी पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी ली। कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारी, स्थानीय लोग और युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने शपथ ली कि वे साल में कम से कम 12 पौधे लगाएंगे और उनकी रक्षा करेंगे। विश्व पर्यावरण दिवस पर दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट के ब्रांड एंबेसडर डॉ. विपिन यादव जी व जिला फेयर ब्रांड पूजा सिंह जी ने डॉ. मेसी जी के आवास पर पौधरोपण कर हरियाली का संदेश दिया।"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






