Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

बिहार में भरत तिवारी एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए छात्र नेताओं ने कैंडल मार्च कला निकाला

  सवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़। बिहार में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए आजमगढ़ जनपद के छात्र नेताओं में भारी आक्रोश देखा ग...

 

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। बिहार में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए आजमगढ़ जनपद के छात्र नेताओं में भारी आक्रोश देखा गया। इस घटना के विरोध में आजमगढ़ छात्र संगठन के बैनर तले एक विशाल कैंडल मार्च निकाला गया।
 बड़ी संख्या में एकत्र हुए छात्र नेताओं और छात्रों ने स्वर्गीय भरत तिवारी के चित्र और हाथों में मोमबत्ती लेकर डी.ए.वी. मैदान से पैदल मार्च शुरू किया। यह शांतिपूर्ण मार्च रैदोपुर होते हुए कुंवर सिंह उद्यान तक पहुंचा, जहां सभी ने स्वर्गीय भरत तिवारी के चित्र के समक्ष मोमबत्तियां जलाकर दो मिनट का मौन रखा और एक शोक सभा का आयोजन किया।
इस दौरान युवक कांग्रेस के अध्यक्ष हरिओम उपाध्याय ने सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, त्वरित न्याय का हवाला देने वाली यह सरकार और प्रशासन तालिबानी संस्कृति से ग्रसित हैं। अदालत से आरोप सिद्ध हुए बिना किसी भी व्यक्ति का एनकाउंटर कर देना पूरी तरह से असंवैधानिक है। सरेंडर करने के बावजूद भरत तिवारी का एनकाउंटर किया जाना अत्यंत निंदनीय और दुखद है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि यह सरकार ब्राह्मणों, दलितों, गरीबों और मजलूमों की विरोधी है और केवल पूंजीपतियों के हितों के लिए काम कर रही है।
इस विरोध कार्यक्रम का नेतृत्व डी.ए.वी. के पूर्व उपाध्यक्ष विशाल दुबे ने किया। इस मौके पर अमरबहादुर यादव, दीपक पाठक, तुषार सिंह, ऋतुराज सिंह, अविनाश सिंह बंटी, विकास यादव, आनंद यादव, ऋतिक सिंह, पीयूष सिंह, अखिलेश पांडेय, निखिल पांडेय, अभयराज, अंकित पांडेय, मयंक दुबे, संगम तिवारी, अंकुर आर्या सहित बड़ी संख्या में छात्र और युवा उपस्थित रहे।









  



close