Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

  सवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़  l महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अत्यंत उत्साह एवं उल्लास के साथ मना...

 

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़  l महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अत्यंत उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डीपी मौर्य, एकेडमिक डायरेक्टर रामनयन मौर्य, प्रधानाचार्य शत्रुघ्न विश्वकर्मा, योगाचार्य त्रिभुवन मौर्य और को-ऑर्डिनेटर आनंद मौर्य ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। योगाचार्य ने सिखाए आसन, जीवन शैली में ढालने की अपील की
इसके पश्चात, योगाचार्य त्रिभुवन मौर्य ने योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत एक से बढ़कर एक आसनों का क्रमानुसार अभ्यास कराया। उन्होंने उपस्थित-छात्र-छात्राओं, अभिभावकों व शिक्षक-शिक्षिकाओं को हर आसन का परिचय देते हुए उनके महत्व को समझाया और इसे अपने दैनिक जीवन शैली में शामिल करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में न केवल छात्र-छात्राएं अभिभावक, शिक्षक शिक्षिकाओं ने बल्कि प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योग की बारीकियों को समझा।
स्वस्थ रहेंगे तभी जीवन सफल होगा: 
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डीपी मौर्य ने कहा कि आज पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा:"योग केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की प्रभावी जीवन शैली है। जब हम पूर्ण रूप से स्वस्थ रहेंगे, तभी अपने जीवन को सफल बना पाएंगे।"
   उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं , विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया और विशेष रूप से योगाचार्य त्रिभुवन मौर्य को धन्यवाद दिया, जिन्होंने अपने व्यस्त समय में से वक्त निकालकर विद्यालय परिवार को योग के प्रति जागरूक किया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रामचरण मौर्य, दीपिका सिंह, धीरेंद्र मोहन, शरद गुप्ता, अजय यादव, राहुल तिवारी, आरोही मोदनवाल सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।









  



close