Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

अध्यक्ष राज्य महिला आयोग आज सर्किट हाउस मे सुनेंगी महिला जनसुनवाई

जनपद की कोई भी महिला/बालिका अपने शिकायती आवेदन के साथ सर्किट हाउस में हों उपस्थित, अध्यक्ष द्वारा किया जायेगा तत्काल प्रभावी निस्तारण   सवाद...


जनपद की कोई भी महिला/बालिका अपने शिकायती आवेदन के साथ सर्किट हाउस में हों उपस्थित, अध्यक्ष द्वारा किया जायेगा तत्काल प्रभावी निस्तारण

 सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान 24 जून को जनपद  के भ्रमण पर रहेंगी। इस दौरान प्राप्त प्रोटोकाल के अनुसार पूर्वान्ह 11 बजे जिला महिला चिकित्सालय में गोद भराई, अन्नप्राशन एवं कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करेगी। महिलाओं की समस्याओं के समाधान हेतु समीक्षा बैठक एवं जनसुनवाई कार्यक्रम मध्यान्ह 12 बजे सर्किट हाउस मे आयोजित किया जाएगा। जनपद की कोई भी महिला, बालिका अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के साथ उक्त जनसुनवाई कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकती हैं। कार्यक्रम में जिला प्रशासन, महिला थाना तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जिससे प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी एवं सहभागिता हेतु वन स्टॉप सेंटर, आजमगढ़ की केंद्र व्यवस्थापक श्रीमती सरिता पाल से मोबाइल नंबर 6393397509 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जनपद की महिलाओं से अपील किया है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आयोजित इस जनसुनवाई कार्यक्रम का लाभ उठाएं तथा अपनी शिकायतों को संबंधित मंच पर प्रस्तुत करें, जिससे उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। अपरान्ह 5 बजे सर्किट हाउस में स्थानीय जन प्रतिनिधियों से भेंट वार्ता करेंगी।









  



close