Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

डॉक्टर भक्त वत्सल के नेतृत्व में महिला आयोग की अध्यक्ष से की मुलाकात

  सवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़। लायंस क्लब इंटरनेशनल आजमगढ़ के सदस्यों ने केंद्रीय होम्योपैथी परिषद के पूर्व सदस्य डॉ भक्तवत्सल के नेतृ...

 

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। लायंस क्लब इंटरनेशनल आजमगढ़ के सदस्यों ने केंद्रीय होम्योपैथी परिषद के पूर्व सदस्य डॉ भक्तवत्सल के नेतृत्व में सर्किट हाउस में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बबिता चौहान से मुलाकात की। इस दौरान जहां महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई वहीं सर्किट हाउस परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को दोहराया गया। बबीता चौहान ने लायंस क्लब द्वारा समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की साथ ही उम्मीद जताया कि संगठन आगे भी समाज के उत्थान और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्यकर्ता रहेगा। संगठन के सदस्य ख्यातिल्लब्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ भक्तवत्सल के नेतृत्व में  सर्किट हाउस पहुंचे। लायंस क्लब के अध्यक्ष ओम अग्रवाल  महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान को अंग वस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। लायन अशोक कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रवि जायसवाल, सचिव सुनील अग्रवाल ने बुके भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद संगठन के लोगों ने आयोग की अध्यक्ष से सेवा कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान एक जनपद एक उत्पाद के रूप में चयनित निजामाबाद की ब्लैक पाटरी तथा मुबारकपुर का साड़ी कारोबार पर चर्चा का केंद्र रहा। डॉ भक्तवत्सल ने कहा कि निजामाबाद के ब्लैक पाटरी उद्योग और मुबारकपुर के साड़ी उद्योग ने जिले को देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अलग पहचान दी है। सरकार ने भी इन उद्योगों को आगे बढ़ाने के लिए सराहनीय कार्य किया है। इन उद्योगों को और अधिक प्रोत्साहन की जरूरत है। संगठन के कार्यों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि लायंस क्लब अपने सेवा कार्य के लिए जाना जाता है। अपने सेवा कार्य के दम पर ही संगठन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। गांव के अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचना हो या पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में पौधारोपण आदि कार्य हो संगठन पूरी ताकत के साथ कार्य किया है। बरसात शुरू होने के बाद संगठन द्वारा पूरे जिले में पौधारोपण का  अभियान चलाया जाएगा साथ ही मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए निशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर भी लगाए जाएंगे। अंत में आयोग के अध्यक्ष बबीता चौहान, विधान परिषद सदस्य उमेश द्विवेदी, डॉ भक्तवत्सल, ओम प्रकाश अग्रवाल, रवि जायसवाल, सुनील अग्रवाल, शशि भूषण अग्रवाल, विजय श्रीवास्तव, रजनीश सिंह, डॉ अनुतोष वत्सल द्वारा सर्किट हाउस परिसर में पौधारोपण किया गया।









  



close