Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक आरक्षण घोटाला पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन

  सवाददाता - बागी न्यूज 24   मुबारकपुर / आजमगढ़ l सठियांव में रविवार को पीडीए आरक्षण घोटाला पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें सपा वक्...

 

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

मुबारकपुर / आजमगढ़ l सठियांव में रविवार को पीडीए आरक्षण घोटाला पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें सपा वक्ताओं ने भाजपा सरकार में हो रहे आरक्षण घोटाला पर विचार रखे। सपा नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले दस वर्षों में 22 भर्ती परीक्षाओं में आरक्षण व्यवस्था के साथ छेड़छाड़ कर हजारों पदों पर पीडीए वर्ग का हक छीना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 की 69 हजार शिक्षक भर्ती में 7,933 पदों, वन एवं वन्यजीव रक्षक भर्ती में 88 पदों, वर्ष 2021 की एडेड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक भर्ती में 547 पदों, वर्ष 2023 की ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती में 232 पदों तथा नेत्र परीक्षण अधिकारी भर्ती में 47 पदों पर आरक्षण नियमों की अनदेखी की गई। वर्ष 2023 की यूपीएसएसएससी कनिष्ठ सहायक भर्ती में 300 पदों, वर्ष 2024 की आशुलिपिक भर्ती में 37 पदों, कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती में 434 पदों, वर्ष 2025 की लेखपाल भर्ती में 960 पदों, पशु चिकित्सक भर्ती में 81 पदों तथा स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भर्ती में 54 पदों के आरक्षण अधिकारों का हनन किया गया। वहीं वर्ष 2026 में कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती में 588, सहायक चकबंदी अधिकारी भर्ती में 10, अधिशासी अधिकारी भर्ती में 13 तथा सहायक कोषागार लेखाकार भर्ती में 48 पदों की लूट का आरोप लगाया ! नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा सरकार नही करा पा रही है। सरकार विफल है। लगातार पेपर लीक हो रहे हैं, कुंठा में छात्र नवजवान हताश निराश है आत्महत्या करने पर मजबूर है। अब तक नीट परीक्षा लीक होने पर 17 छात्रों ने आत्महत्या कर ली। बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार ने आम जनता की कमर तोड़ कर रख दिए पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में  बेतहाशा लगातार वृद्धि से आम परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई है ! कार्यक्रम को मुबारकपुर वि0 स0 अध्यक्ष शोभनाथ यादव जी, पूर्व मंत्री रामदुलार राजभरजी, महेन्द्र चौहान वरिष्ठ सपा नेता, अब्दुल्ला भाई, सरफराज अहमद चेयरमैन जहानागंज, सना परवीन जी, राधेश्याम भारती महाप्रधान जी, पूर्व महाप्रधान श्यामदेव चौहान जी, पूर्व महाप्रधान किशोर यादव गुड्डू, कैलाश पासवान, हरिशचंद्र राम, रामसमुझ विश्वकर्मा, श्यामकुंवर गिरी, सुनीता जी, दीना राजभर, लक्ष्मी राजभर आदि नेताओं ने भी संबोधित किया l









  



close