सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आरक्षण के जनक सामाजिक न्याय के पुरोधा महान समाज सुधारक छत्रपति शाहूजी महा...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आरक्षण के जनक सामाजिक न्याय के पुरोधा महान समाज सुधारक छत्रपति शाहूजी महाराज जी की जयंती उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज जी चुने जिन शासको में रहे हैं उन्होंने सामाजिक न्याय शिक्षा और पिछड़े वर्ग को उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए 1998 से 1922 तक कोल्हापुर रियासत के शासक रहे। समाजवादी चिंतक जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि विशेष कर दलितों,पिछड़ों, समुदायों के लिए शिक्षा को बढ़ावा दिया छात्रावास की स्थापना कर आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को पढ़ने की शिक्षा दी वह छात्रवृत्ति प्रदान किया सन् 1902 में सरकारी नौकरियों में बिछड़े वर्ग के लिए 50% आरक्षण लागू किया सामाजिक समानता, महिला शक्ति करण,किसान हितों व सामाजिक सुधारो का समर्थन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हवलदार यादव व संचालन सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव ने किया। कार्यक्रम में विधायक डॉ.एच.एन. सिंह पटेल, राम समुझ राम, दीपचंद विशारद,संतोष कुमार गौतम, गौरव यादव, जगदीश प्रसाद,आशीष यादव, प्रदीप कुमार यादव, अनिल भारती, द्रौपदी पांडेय, प्रदीप सहाय,शबनम खातून बेबी, रागिनी यादव, अनुराग यादव, शैलेश भारती, अजय भारती, डॉ.मोनू कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






