सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। ब्रह्मलीन सिद्ध संत ब्रह्मर्षि मौनी बाबा के उत्तराधिकारी श्री श्री 108 दुर्वासा महामण्डलेश्वर श्री शुभम ...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। ब्रह्मलीन सिद्ध संत ब्रह्मर्षि मौनी बाबा के उत्तराधिकारी श्री श्री 108 दुर्वासा महामण्डलेश्वर श्री शुभम दास जी महाराज को आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया गया। कवि , समाजसेवी पंडित सुभाष चंद्र तिवारी कुन्दन और एसोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडेय सरस ने माल्यार्पण करते हुए उन्हें अंगवस्त्रम एवं मेडल भेंट किया और धार्मिक व सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान को सराहा।
नगर के कोलपांडेय स्थित श्री कुन्दन जी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मान से अभिभूत शुभम दास जी महाराज ने अपने संबोधन में जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धर्म के मूल में जीव कल्याण की भावना है। परोपकार और सेवा मानव धर्म है , लोगों को अपने जिम्मेदारी को सम्यक ढंग से पूरा करते हुए प्रभु का स्मरण करना चाहिए और समाज के उत्थान के लिए योगदान देना चाहिए। इस मौके पर आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विशाल सिंह, तहसील संरक्षक मेहनगर गनेश गुप्ता ,आर एस एस के विभाग सम्पर्क प्रमुख रवि प्रताप सिंह, महंत संजय दास, कृपामणि तिवारी, शिवचंद दास, पं. सुभाष तिवारी शास्त्री, विशाल सिंह, दीपचंद्र आदि मौजद रहे l

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695