सवाददाता - बागी न्यूज 24 मुबारकपुर / आजमगढ़। ब्लाक सठियांव क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामसभा इब्राहिमपुर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
मुबारकपुर / आजमगढ़। ब्लाक सठियांव क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामसभा इब्राहिमपुर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। जलालपुर प्राइमरी विद्यालय में ग्राम प्रधान हाजी जमाल अहमद के नेतृत्व में, शिक्षकों और ग्रामीणों के सहयोग से "मां के नाम एक पेड़" अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। हर वर्ष की तरह इस बार भी उत्साह इस मौके पर जब ग्राम प्रधान हाजी जमाल अहमद से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उन्होंने और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर इस मुहिम में हिस्सा लिया। उन्होंने अपनी मां की स्मृति और सम्मान में पौधे लगाए। बच्चों को दी गई पर्यावरण की सीख इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य न केवल पर्यावरण को हरा-भरा बनाना था, बल्कि स्कूली बच्चों को भी प्रकृति के प्रति जागरूक करना था। ग्राम प्रधान और शिक्षकों ने बच्चों को पेड़ों के महत्व के बारे में बताया और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया। पेड़ पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाना और उसकी देखभाल करना, धरती मां और अपनी मां दोनों के प्रति सच्ची सेवा है।"
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






