शासन द्वारा नामित मंत्री ए के शर्मा, नोडल अधिकारी नवीन कुमार जीएस, जनप्रतिनिधियों व डीएम की देख-रेख में आजमगढ वासियों ने किया 65 लाख पौधर...
शासन द्वारा नामित मंत्री ए के शर्मा, नोडल अधिकारी नवीन कुमार जीएस, जनप्रतिनिधियों व डीएम की देख-रेख में आजमगढ वासियों ने किया 65 लाख पौधरोपण
जनपद में 65 लाख के लक्ष्य को पूर्ण करने में आजमगढ़ वासियों ने दिया योगदान- ए0के0शर्मा
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़ l मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के वसुधा की हरितिमा को बढ़ाने के क्रम में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत प्रदेश स्तर पर 35 करोड़ वृक्षारोपण एक ही दिन 12 जुलाई को करने के क्रम में जनपद आजमगढ़ में लक्षित वृक्षारोपण 65 लाख शासन द्वारा नामित मंत्री मा नगर विकास व ऊर्जा मंत्री ए0के0शर्मा, नामित नोडल अधिकारी सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश शासन जी.एस. नवीन कुमार (आईएएस), जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ,जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ,मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना व अन्य जन प्रतिनिधियों ने वृक्षारोपण कर तथा उनकी उपस्थिति व देख-रेख में सकुशल सम्पन्न हुआ। विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण थीम पर बनाये गई पेंटिंग का अवलोकन करके उनके सकारात्मक सोच को सराहा गया एवं उन्हें पौधे भेंट किए गए। बेलईसा जगदीशपुर मौजा में जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया।
नोडल विभाग पर्यावरण, जल, जलवायु परिवर्तन विभाग के आवरण में डॉ रंगाराजू टी, वन संरक्षक आजमगढ़ वृत्त ने वृक्षारोपण कार्यक्रम की कार्ययोजना व प्रसंगिकता पर व्यापक प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्षा काल में वन विभाग एवं जनपद के अन्य 26 विभागों द्वारा जनसहभागिता से वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन एसकेपी मैदान गंभीर वन में वृहद वृक्षारोपण किया गया।
नगर विकास व ऊर्जा मंत्री ए0के0शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री जी ने ‘‘एक वृक्ष मॉ के नाम’’ का आह्वाहन देशवासियों से किया है। उन्होंने कहा कि मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में ग्लोबल वार्मिंग से बचाव व पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने हेतु वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ चलाया गया है। जिसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में आज एक ही दिन 12 जुलाई को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक 35 करोड़ पौधे रोपित किए गये। जिसके क्रम में जनपद आजमगढ़ में 65 लाख पौधें रोपित किये गये।
मुख्यमंत्री जी ने सभी से अपील किया है कि ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के साथ 12 जुलाई को एक पेड़ अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि हम सभी को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाना है। पेड़ लगाने के साथ-साथ पेड़ों को बचाना भी जरूरी है।
गंभीरवन में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद में विभिन्न प्रकार के विशिष्ट वन की स्थापना किया गया है। उन्होंने पीपल का वृक्षारोपण करते हुए बताया कि पीपल का वृक्ष सबसे अधिक आक्सीजन देता है। कोरोना काल में लोगों ने आक्सीजन उपलब्धता की विभीषिका को देखा है। उन्होंने बताया कि हमारे रीति रिवाज-परम्पराओं व वैदिक ग्रंथों में भी विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से वृक्ष लगाने व उनके सुरक्षित व संरक्षण पर पर्याप्त बल दिया गया है।
शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश शासन जी.एस. नवीन कुमार (आईएएस) ने कोटवा स्थित राजकीय उद्यान में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संचेतना का संदेश दिया। उन्होंने ने कहा कि पेड़ पौधे युक्त हरी-भरी हरियाली धरती का श्रृंगार व गहना है। ‘‘क्षिति जल पावक गगन समीरा, पंचतत्व से बना शरीरा’’ इन्ही पॉच प्राकृतिक तत्वों से ही मानव शरीर बना है और उसका विकास होता है। हम सभी को पर्यावरण संरक्षण पर बल देना चाहिए। कार्बन उत्सर्जन रोकने के लिए नीम, पीपल, बरगद, सहजन, आदि पौधें लगाये।
जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि आक्सीजन के संकट व महत्व को हम सभी ने कोरोना काल में बहुत गम्भीरता से देखा है, उससे सीख लेते हुए हम सभी को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। जिसे अपने साथ हुआ व आने वाली पीढ़ियों के लिए भी स्वस्थ्य व निःशुल्क आक्सीजन की व्यवस्था किया जा सके। कहा कि ग्लोबल वार्मिग से बचाव व पर्यावरण संतुलन जनआन्दोलन के प्रयास से ही सम्भव होगा। आईये हम सभी एक पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाये।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि पौधे लगाने के साथ ही उन्हें संरक्षित करना भी महत्वपूर्ण है। प्रत्येक जनपद वासी पौधरोपण करें, और उसके रख-रखाव की जिम्मेदारी निभाये। वृक्षारोपण का महायज्ञ सबके सामूहिक प्रयास से ही सम्भव हुआ है।
प्रभागीय वनाधिकारी नवीन वर्मा ने जनपद में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वन विभाग एवं अन्य विभागों के सहयोग व समन्वय द्वारा वृक्षारोपण कर विभिन्न प्रकार के विशिष्ट वन स्थापित किये गये है। मिशन छाया : सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर छायादार वृक्ष। समृद्धि वन : खेतों की मेड़ों पर वृक्षारोपण। समरस वन : सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने के लिए। वन्दे मातरम् वाटिका, महर्षि चरक औषधि वन, समरस वन, समृद्धि वन, कपि वन, एक्सप्रेस-वे वृक्षारोपण, पौराणिक वन, अविरल धारा वृक्षारोपण, सहजन भंडारा, आम भंडारा- 'आम बहार आपके द्वार', ग्रीन चौपाल, भाई-बहन वृक्षारोपण (रक्षाबंधन वाटिका), एक पेड़ गुरु के नाम आदि प्रकार के वन लगाए गए।
मुख्यमंत्री उ०प्र० द्वारा निर्देश दिये गये है कि प्रदेश में नदियों के पुनरोद्धार हेतु नदियों के दोनों तटो पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कराया जाए। वन विभाग व ग्राम्य विकास विभाग द्वारा सिलनी नदी के दोनों किनारे पर लगभग 60 किमी में जनसहभागिता से पौध रोपण किया गया।
हरितिमा एप्प 04 के माध्यम से अन्य विभागों द्वारा पौधों का जियो टैगिंग का कार्य किया गया। वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 में प्रतिभाग कर रहे समस्त विभागों द्वारा वृक्षारोपण के दौरान ली गई फोटोग्राफ /वीडियो
हरितिमा एप्प 04 एवं ‘‘मेरी लाइफ’’ पोर्टल पर संबंधित विभाग द्वारा रजिस्ट्रेशन कर अपलोड किया गया। जामुन, आम ,अमरूद ,पीपल, पाकड़ ,बरगद ,आंवला, नीम, शीशम, अर्जुन ,सेमल, कांजी आदि प्रजाति के पौधे रोपित किया गया।
जनपद में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के तहत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वृक्षारोपण करने का आवंटित लक्ष्य दिया गया है, जिसके अंतर्गत 05 जून पर्यावरण दिवस पर 9 लाख एवं आज 12 जुलाई को 56 लाख सहित कुल 65 लाख वृक्षारोपण सफलतापूर्वक किया गया।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि 65 लाख वृक्षारोपण के सफल क्रियान्वयन हेतु पूरे जनपद को 8 जोन में विभाजित किया गया था तथा एक जोन को कई सेक्टर में बांटा गया था। इस हेतु सभी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। सभी 8 तहसील के साथ समस्त खण्ड विकास कार्यालय एवं नगर पंचायत/नगर पालिका कार्यालय परिषद सहित जनपद के सभी विद्यालयों, कार्यालयों में बढ़-चढ़कर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया है। नेहरू युवा केंद्र, लायंस क्लब, साइकिल क्लब ,ग्रीन आर्मी, रेड क्रॉस सोसाइटी एवं विभिन्न समाजिक संगठनों, समाज सेवियों, संस्थाओं, व आज़मगढवासियों ने पर्यावरण के संरक्षण में वृक्षारोपण कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया गया।
डीएम ने बताया कि आज जनपदवासियों द्वारा लक्षित पौधरोपण कर जनपद के ग्रीन कवरेज को बढ़ाया गया। बढ़ते ग्लोबल वार्मिग व प्रदूषण को कम करने हेतु अधिकाधिक वृक्षारोपण पर बल दिया।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






