Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

रक्तदान शिविर, 100 से अधिक यूनिट रक्तदान कर बनी मानवता की मिसाल

  सवाददाता - बागी न्यूज 24   मुबारकपुर /आजमगढ़ l मुबारकपुर के अनजुमन गैसिया के पास आयोजित साहब लाल सर्राफा मेमोरियल रक्तदान शिविर जिले के लि...

 

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

मुबारकपुर /आजमगढ़ l मुबारकपुर के अनजुमन गैसिया के पास आयोजित साहब लाल सर्राफा मेमोरियल रक्तदान शिविर जिले के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। वॉरियर्स हेल्प क्लब मुबारकपुर के तत्वावधान में तथा प्रसिद्ध समाजसेवी सुनील वर्मा की देखरेख में आयोजित इस शिविर में पहली बार 100 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता और सामाजिक सरोकार का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, आम नागरिकों के साथ-साथ पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं जवानों ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ स्वैच्छिक रक्तदान के साथ हुआ। इसकी सफलता में वॉरियर्स हेल्प क्लब के सदस्यों द्वारा महीनों तक चलाए गए जनजागरूकता अभियान, बेहतर समन्वय और उत्कृष्ट प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। क्लब के उपाध्यक्ष आमिर प्लम्बर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद का जीवन बचा सकती है। रक्त संग्रह की पूरी प्रक्रिया ब्लड बैंक सदर, आजमगढ़ की टीम ने सफलतापूर्वक संपन्न कराई। टीम में डॉ. रमणीक श्रीवास्तव (मेडिकल ऑफिसर), डॉली पाण्डेय (पब्लिक रिलेशन ऑफिसर), राजेंद्र कुमार यादव (काउंसलर), संगीता मौर्या, शशांक दुबे एवं जयनाथ (लैब टेक्नीशियन), विकास विश्वकर्मा (स्टाफ नर्स), लाल जी (वार्ड बॉय) तथा विजय प्रकाश पाण्डेय (ड्राइवर) शामिल रहे। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष मंज़र ईमाम, उपाध्यक्ष आमिर प्लम्बर, सचिव अकरम मलिक, कोषाध्यक्ष अली अब्बास, मीडिया प्रभारी ज़फ़र मेराज, डायरेक्टर शारिक निज़ामी सहित बाबर अली, मुहम्मद यासीन, शाहिद कलीम, मीज़ान, अज़हर महमूद, नौसाद अहमद, दानिश, फ़राज़, तौफ़ीक़, हस्सान, इरशाद, शाहिद भाई एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। आयोजकों ने इसे मुबारकपुर में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति बढ़ती जागरूकता का प्रतीक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।









  



 

close