सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। थाना कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल 08 पत्रावल...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। थाना कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल 08 पत्रावलियों में दोनों पक्षों को नोटिस एवं दूरभाष के माध्यम से सूचना देकर मिडिएशन हेतु आमंत्रित किया गया, जिनमें से 07 पत्रावलियों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए। गहन काउंसलिंग एवं अथक प्रयासों के उपरांत 03 प्रकरणों में दोनों पक्षों के मध्य आपसी सहमति से समझौता कराकर परिवारों को पुनः एक साथ रहने के लिए प्रेरित किया गया। इनमें दो प्रकरण दहेज प्रताड़ना से संबंधित तथा एक प्रकरण पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद का था। बैठक के दौरान 01 दंपति कुशलक्षेम प्रकट करने हेतु उपस्थित हुआ, जबकि 02 पत्रावलियों का अन्य कारणों से निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों में अगली तिथि नियत करते हुए संबंधित पक्षों को पुनः नोटिस एवं दूरभाष के माध्यम से सूचित किया जाएगा। 'नई किरण' परियोजना का उद्देश्य वैवाहिक एवं पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कर बिखरे परिवारों को पुनः जोड़ना तथा समाज में पारिवारिक समरसता स्थापित करना है। इससे न केवल परिवारों में नई उम्मीद का संचार होता है, बल्कि पारिवारिक न्यायालयों पर बढ़ते कार्यभार को कम करने में भी सहायता मिलती है। सफलतापूर्वक समझौता कराने वाले परिवार 1. अंजू यादव पत्नी प्रदीप यादव, निवासी दत्तापुर, थाना पवई, 2. सुषमा शर्मा पत्नी आशीष शर्मा, निवासी रामगढ़, थाना जीयनपुर, 3. पूजा गोड़ पत्नी मोनू गोड़, निवासी चन्द्रभानपुर, थाना निजामाबाद रहे l
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






