Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

चोरी गयी बकरी किया बरामद, तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार ₹6000 नगद बरामद

  सवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़ l थाना पवई - वादी चन्द्रेश पुत्र मनोराम निवासी ग्राम डेहरी थाना पवई जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना पवई पर प्रार...

 

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़ l थाना पवई - वादी चन्द्रेश पुत्र मनोराम निवासी ग्राम डेहरी थाना पवई जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना पवई पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 23.05.2026 की रात्रि में अभियुक्तगण 1. अकरम पुत्र मो0 वकील, 2. अरविन्द पुत्र सहादुर निवासीगण ग्राम डेहरी थाना पवई जनपद आजमगढ़ तथा 3. यार मोहम्मद उर्फ बबुआ पुत्र फौजदार निवासी ग्राम महुआ थाना पवई जनपद आजमगढ़ ने वादी के घर/करकट से 02 बकरी व 01 बकरा चोरी कर लिया जिसके सम्बन्ध में थाना पवई पर मु0अ0सं0- 120/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 विशाल चक्रवर्ती द्वारा प्रारम्भ की गयी। उ0नि0 विशाल चक्रवर्ती मय हमराह द्वारा महुआ मोड़ स्थित बिस्कुट फैक्ट्री के सामने से अभियुक्तों 1. यार मोहम्मद उर्फ बबुआ पुत्र फौजदार निवासी ग्राम महुआ थाना पवई जनपद आजमगढ़, 2. अरविन्द पुत्र सहादुर निवासी ग्राम डेहरी थाना पवई जनपद आजमगढ़ तथा 3. अकरम पुत्र मो0 वकील निवासी ग्राम डेहरी थाना पवई जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 01 बकरी बरामद हुई तथा शेष 01 बकरी व 01 बकरा बेचने से प्राप्त ₹6000/- नगद बरामद हुआ। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त यार मोहम्मद उर्फ बबुआ के कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ, जिसके आधार पर थाना पवई पर मु0अ0सं0- 122/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।









  



close