सवाददाता - बागी न्यूज 24 मुबारकपुर / आजमगढ़ l बकरीद पर्व के पहले मुबारकपुर में विभिन्न वार्डों में साफ सफाई बिजली पानी के हाल का प्रशासक...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
मुबारकपुर / आजमगढ़ l बकरीद पर्व के पहले मुबारकपुर में विभिन्न वार्डों में साफ सफाई बिजली पानी के हाल का प्रशासक संजीव कुमार ओझा ने जायजा लिया वहीं बकरीद पर्व पर कुर्बानी के जानवरों के अवशेष को दफन करने के लिए खोदे गए गड्ढों को भी देखा। बिजली पानी साफ सफाई का विशेष रुप से ध्यान देने के लिए आदेश दिया। मुबारकपुर नगरपालिका परिषद में बकरीद के पर्व की तैयारियां चल रही है।इसी दौरान यहां के हाल को जानने के एडीएम प्रशासन एवं नगरपालिका प्रशासक संजीव कुमार ओझा सबसे पहले मोहल्ला अलीनगर वार्ड नम्बर 11 में स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे वहां पर खोदे गए गड्ढे को देखा और वार्ड में पानी की आपूर्ति का भी मौके पर निरीक्षण किया वार्डवासियों से जानकारी ली की पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से हो रही है। अथवा नहीं वार्डवासियों ने बताया कि बिजली रहने पर पानी की आपूर्ति होती है।वहीं वार्ड में साफ सफाई तथा पर्व पर कुर्बानी के जानवरों के अवशेष को गड्ढे दफन करने का आदेश निर्देश दिया वार्ड में टूटी हुई पटिया को ठीक करने कहा। इसी क्रम और कई मोहल्लों में जाकर वहां का हाल देखा ! इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी विनय कुमार मिश्र,बाबू राजन चौधरी,सभासद नूरुल होदा, धर्मेन्द्र,कासिफ मसूद आदि लोग मौजूद थे !
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






