सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक ने विभिन्न प्रकार...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक ने विभिन्न प्रकार के योगासनों की जानकारी दी तथा योगाभ्यास और प्राणायाम कराया। योगाभ्यास कार्यक्रम के बारे में बताते हुए डॉ. डी.डी. सिंह ने कहा कि योग करने से शरीर तंदरुस्त रहता है तथा मन प्रसन्न रहता है। यह सिर्फ शारीरिक ही नहीं वरन मानसिक बल को भी बढ़ाने में मदद करता है। नियमित योग करने से कार्य में कुशलता बढ़ जाती है। अतः प्रत्येक व्यक्ति को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। डॉ. डी.डी. सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग के बिना जीवन संभव नहीं है। आज के आधुनिक वातावरण की भागमभाग जिंदगी में हम इतने ज्यादा व्यस्त हो गए हैं कि शारीरिक और मानसिक रूप से थक जा रहे हैं। ऐसे में योग के नियमित सेवन से हम स्वस्थ रह सकते हैं। उपस्थित सभी लोगों ने बड़ी ही लगन और उत्सुकता से योगाभ्यास किया। इस अवसर पर चंद्रमा ऋषि आश्रम पर आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय कारागार मंत्री, आजमगढ़ के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, क्षेत्रीय आयुर्वेद व यूनानी अधिकारी, जिला होम्योपैथिक अधिकारी सहित अनेक जन प्रतिनिधियों और आजमगढ़ की सम्मानित जनता ने सामूहिक योगाभ्यास किया।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






