Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

नीट परीक्षा के दौरान कांग्रेसियों ने परीक्षार्थियों व अभिभावकों को पिलाया शरबत

  सवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के मद्देनजर भीषण गर्मी को देखते हुए छात्र संगठन एनएसयूआई (NS...

 

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के मद्देनजर भीषण गर्मी को देखते हुए छात्र संगठन एनएसयूआई (NSUI), शहर कांग्रेस कमेटी और यूथ कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में एक सराहनीय पहल की गई। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय शिबली नेशनल कॉलेज परीक्षा केंद्र के सामने स्टॉल लगाकर परीक्षार्थियों और उनके साथ आए अभिभावकों के लिए ठंडे शरबत का वितरण किया। शहर अध्यक्ष काज़ी रियाजुल हसन ने कहा की इस भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में परीक्षा देने आए छात्रों और दूर-दराज से आए उनके परिजनों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर चंद्रशेखर यादव ज़िला अध्यक्ष NSUI कांग्रेस  ने कहा कि इतनी भीषण गर्मी में छात्र अपने भविष्य की महत्वपूर्ण परीक्षा देने आए हैं। उनके साथ आए अभिभावकों को भी घंटों धूप में इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में उनकी सेवा और उन्हें इस तपती गर्मी से थोड़ी राहत देना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। शिबली कॉलेज के सामने से गुजरने वाले सैकड़ों लोगों, परीक्षार्थियों और अभिभावकों ने इस प्रयास की सराहना की और संगठन का आभार जताया। इस सेवा कार्य में युथ अध्यक्ष हरिओम उपाध्याय ने राहगीरों को भी शरबत पिलाया,  एनएसयूआई, शहर कांग्रेस कमेटी और यूथ कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय समाज सेवी मुख्य रूप से उपस्थित रहे, चंद्रशेखर यादव अध्यक्ष NSUI जिला अध्यक्ष, काज़ी रियाजुल हसन (शहर अध्यक्ष ) हरिओम उपाध्याय (युथ कांग्रेस अध्यक्ष ) एस, ऍम अफ़ज़ल आर, NSUI, अमित पाण्डेय, रतन गुप्ता अजय पाण्डेय,राजन यादव, साबिर शेख, NSUI, गोविन्द यादव आदि माजूद रहे l









  



close