सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़,सगड़ी जीयनपुर, तपती धूप और गर्मी में लोगों को पानी पिलाने के लिए आज भारत रक्षा दल के जीयनपुर क्षेत्र के प...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़,सगड़ी जीयनपुर, तपती धूप और गर्मी में लोगों को पानी पिलाने के लिए आज भारत रक्षा दल के जीयनपुर क्षेत्र के पदाधिकारियों द्वारा तहसील दिवस पर तहसील सगड़ी परिसर में लोगों को गुड़ भेली खिला कर जल सेवा का कार्य किया गया। इस कार्य में शामिल कार्यकर्ताओं ने बताया कि हमारे संगठन का गठन" एक घंटा राष्ट्र को ,एक मुट्ठी समाज को "अर्पित करने के लिए हुआ है उसी अनुसार हम लोग जनहित में निरन्तर कुछ न कुछ करते रहते हैं, हम लोगों ने देखा तहसील दिवस पर दूर दूर से बड़ी संख्या में लोग अपनी फरियाद लेकर तहसील पर आते हैं इस प्रचण्ड गर्मी में हम लोग और कुछ नहीं तो जलपान तो करवा ही सकते हैं तो आज वही जल सेवा की जा रही है। इसमें हम लोगों ने एक हजार लोगों की सेवा की व्यवस्था किया है आगे भी जैसी जरूरत होगी करेंगे, आज के इस सेवा कार्य में प्रमुख रूप से दिनेश मणि, डॉ नितेश श्रीवास्तव, डॉ महेन्द्रनाथ, सूबेदार चौहान, हाजी अनवार, श्रवण जायसवाल,विनय बरनवाल, आदि कार्यकर्ता शामिल रहे !
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






